अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री शंकराचार्य महाविद्यालय एवं भारत विकास परिषद का हरित योग क्रांति हेतु संयुक्त संकल्प
श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस वर्ष योग दिवस का थीम था “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य “ के लिए योग यह विषय स्वास्थ्य स्थिरता और पर्यावरण के अंतर संबंध के बारे में एक महत्वपूर्ण सत्य को प्रतिनिधित्व करता है जो भारत के एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य दृष्टिकोण के साथ संरक्षित है इसका उल्लेख जी-20 प्रेसीडेंसी में भी उजागर किया गया था I इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए 10 सिग्नेचर इवेंट बनाए गए थे जो दशक भर की यात्रा को पूर्ण करता हैI भारत सरकार द्वारा इस मौके पर लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई है जिसमें श्री शंकराचार्य महाविद्यालय ने भी अपना रजिस्ट्रेशन कराया। और इस सात दिवसीय योग महाकुंभ (15-21 जून) की शुरुआत की गयी I जिसमें आयुष मंत्रालय द्वारा मुख्य तीन सिग्नेचर इवेंट, अनप्लग्ड योग एवं हरित योग समावेश निर्धारित किए गए हैं जिसके तहत महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
15 जून 2025 प्रथम दिवस योग समावेश के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती कविता कुशवाहा के द्वारा एलिट कराटे एकेडमी के विद्यार्थियों को योग की शपथ एवं प्राणायाम भी करवाया गया I 16 जून 2025 अनप्लग्ड योग के अंतर्गत महाविद्यालय में प्राणायाम एवं मेडिटेशन का आयोजन किया गया तथा सभी प्राध्यापकों के द्वारा ई शपथ ली गईI 17 जून 2023 योग समावेश के अंतर्गत विभिन्न जन समुदाय के बीच में जाकर योग की महत्व बताई गई एवं उन्हें नित्य योग करने हेतु शपथ दिलाई गईI 18 जून 2025 हरित योग के अंतर्गत योग जागरूकता रैली निकाली गई इसके साथ ही स्लोगन कंपटीशन भी आयोजित की गई जिसका विषय हरित योग था I 19 जून 2025 को हरित योग के अंतर्गत पोस्टर कंपटीशन आयोजित किया गया जिसमें 50 से अधिक पोस्ट र प्राप्त हुए जिसका विषय एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग था I 20 जून 2025 को अनप्लग्ड योग के अंतर्गत योगा प्रैक्टिस स्माइल योग केंद्र के ट्रेनर के द्वारा कराया गया तथा जीवन में योग के महत्व पर अतिथि व्याख्यान भी दिया गया
इस कार्यक्रम को संचालित करने के लिए आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा योग प्रोटोकॉल डिजाइन किया गया है जो सभी आयु वर्ग समूह और फिटनेस स्तरों के लोगों के लिए उपयुक्त है इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन योग संगम है जिसमें इस कॉमन प्रोटोकॉल का पालन महाविद्यालय के द्वारा किया गया और उनके द्वारा बताए गए समस्त योग एवं आसनों का अभ्यास स्माइल योग केंद्र के संचालक श्री आलोक यादव जिन्हे योग शिक्षक प्रशिक्षण में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है, के द्वारा कराया गया I 21 जून को मेगा योग इवेंट हरित योग महाकुंभ में श्री आलोक के द्वारा प्रोटोकॉल के नियमानुसार कार्यक्रम का प्रारंभ प्रार्थना आसनों एवं प्राणायाम खत्म होने के पश्चात शांति पाठ करते हुए विधिवत कार्यक्रम को समाप्त किया तथा योगाभ्यास करते समय नित्य प्रति सभी को योग करने की शपथ श्री आलोक यादव के द्वारा दिलाई गई
योग के लगभग सभी इवेंट्स को पालन करते हुए महाविद्यालय के द्वारा मुख्य फोकस हरित योग पर किया गया था हरित योग पर्यावरण संरक्षण के संदेश का प्रचार करने के लिए योग के माध्यम का उपयोग करता है I श्री शंकराचार्य महाविद्यालय विगत 20 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कटिबद्ध होते हुए पर्यावरण संबंधी विभिन्न कार्यक्रम करता चला रहा है इस वर्ष भी जलवायु परिवर्तन और संरक्षण जैसे पर्यावरण संबंधित विभिन्न विषयों पर महाविद्यालय के द्वारा अनुकूल शैली अपनाई जाएगी तथा समय-समय पर अन्य समुदायों के साथ भी वृहद आयोजन किया जाएगा यह तथ्य महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने पर्यावरणीय एजेंडा में शामिल किया है इस तारतम्य का पालन करते हुए महाविद्यालय ने भारत विकास परिषद के सदस्यों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया उन्हें पौधा एवं बीज वितरण भी किया तथा भविष्य में भी पर्यावरण की प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए दोनों ही समूहों ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई I
इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ सुबोध पांडे ,सचिव श्री तुलसी सोनी ,डॉ एस के शर्मा, डॉ संजय सहित अन्य सदस्य भी शामिल थे I इस कार्यक्रम को संचालित करने में श्रीमती कविता कुशवाहा एवं अन्य सभी सदस्यों ने अपनी प्रमुख भूमिका निभाई मंच का संचालन डॉ लक्ष्मी वर्मा के द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अर्चना झा डीन एकेडमी डॉक्टर जे दुर्गा प्रसाद राव सहित महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे I

