सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में मनाया जाएगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस - Balaji 36 News

सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में मनाया जाएगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस


दुर्ग, 20 जून 2025/ ग्यारहवे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम दुर्ग सांसद  विजय बघेल मुख्य अतिथ्य में आयोजित किया गया है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम 21 जून को खालसा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर चौक दुर्ग में प्रातः 7 से 7.45 बजे के मध्य आयोजित किया जाएगा। जिसमेें अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ सर्व विभाग जिला अधिकारी, समस्त शासकीय/अशासकीय अधिकारी/कर्मचारी, विद्यालय/महाविद्यालय के अध्यापक, छात्र/छात्राएं व खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *