सार्वजनिक स्थान पर अड्डेबाजी करने वालो एवं शराब सेवन करने वालो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही - Balaji 36 News

सार्वजनिक स्थान पर अड्डेबाजी करने वालो एवं शराब सेवन करने वालो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही


 सिविक सेंटर के आसपास , जयंती स्टेडियम एवं सेक्टर क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही

विगत 02 दिवस में कुल 21 प्रकरण दर्ज किये

थाना भिलाई-  नगर क्षेत्र अंतर्गत सिविक सेंटर के आसपास , जयंती स्टेडियम एवं सेक्टर क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम शराब सेवन करने की सूचना द्वारा प्राप्त हो रही थी, जिसे दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 15.06.2025 दिन रविवार एवं दिनांक 16.06.2025 दिन सोमवार को टीम गठित कर अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर अड्डेबाजी / शराबखोरी करने वाले 21 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना भिलाई नगर में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है |

यह अभियान कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी एवं आम जगहों पर बैठकर अड्डेबाजी व शराबखोरी करने वालो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी |


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *