रायपुर रेलवे स्टेशन का टिकट काउंटर यहां होगा शिफ्ट, जानिए कब से मिलेगी टिकट….. - Balaji 36 News

रायपुर रेलवे स्टेशन का टिकट काउंटर यहां होगा शिफ्ट, जानिए कब से मिलेगी टिकट…..


रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रायपुर स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक अहम सूचना जारी की गई है। स्टेशन के गुढ़ियारी साइड स्थित आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर (UTS/PRS) को 17 जून 2025 को दोपहर 3 बजे शिफ्ट किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह काउंटर अब प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर स्थित पार्किंग क्षेत्र के पास अस्थायी रूप से संचालित किया जाएगा। यात्री 18 जून 2025 से इस नई लोकेशन से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे। रायपुर स्टेशन पर चल रहे ‘स्टेशन रिडेवलपमेंट’ कार्यों के कारण रेलवे प्रशासन ने यह फैसला लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *