CG : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा विधायक दल की बैठक 18 को, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रहेंगे मौजूद - Balaji 36 News

CG : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा विधायक दल की बैठक 18 को, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रहेंगे मौजूद


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ विधायक दल की बैठक 18 जून को होगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन दोपहर 12 बजे बैठक लेंगे। इस दौरान नितिन नबीन संकल्प से सिद्धि अभियान की समीक्षा करने के साथ ही कई अन्य बैठक लेंगे।इसके लिए नितिन नबीन मंगलवार को रायपुर पहुंचेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, अजय जामवाल, पवन साय भी मौजूद रहेंगे।

 नितिन नबीन के आने की सूचना के बाद से पार्टी हल्कों में शेष बचे निगम मंडल आयोग में नियुक्ति के साथ कैबिनेट में फेरबदल को लेकर भी हलचल बढ़ गई है। बता दें कि, 18 को ही कैबिनेट की बैठक भी होनी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *