प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 13 जून को - Balaji 36 News

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 13 जून को


दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 13 जून 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट केम्प में एम/एस पलक ट्रेडिंग के कुल 49 रिक्त पदों हेतु भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। जिसमें सोलर सिस्टम इंटीजिरेटर के 20 पद, मैकेनिकल इंजीनियर के 02 पद, सोलर सिस्टम इंस्टॉलेशन के 15 पद, हेल्पर के 10 पद तथा ऑटोकैड सॉफ्टवेयर ऑपरेटर के 02 पद हैं। उक्त सभी पदों हेतु वेतन 10000 रूपए से 25000 रूपए तक है तथा आई.टी.आई (फिटर/इलेक्ट्रीशियन), बी.टेक/डिप्लोमा मैकेनिक,10वीं, 12वीं एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

ःः000ःः


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *