वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में अवैध सागौन की बल्लिया जब्त - Balaji 36 News

वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में अवैध सागौन की बल्लिया जब्त


जीपीएम। जिले में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन तस्करो को भारी मात्रा में लकड़ी के पकड़ा है। गौरेला रेंज के ग्राम बालधर में अवैध सागौन की 16 बड़ी बल्ली-बल्ली जब्त की है। दरअसल अवैध कटाई और वनोपज के भंडारण पर विभाग लगातार कड़ी निगरानी बनाए हुए है।
बता दें कि मुखबिर की सुचना पर ग्राम बालधर में बड़े पैमाने पर अवैध सागौन लकड़ी का भंडारण और तस्करी किया जा रहा है, जिसकी सूचना वन मंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद के नेतृत्व में मिथलेश सूर्यवंशी के घर पर छापा मारा, तलाशी के दौरान घर और बाड़ी से सागौन की 16 बड़ी-बड़ी बल्लियां बरामद हुई, जिनकी लंबाई 21 से 30 फीट के बीच थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *