CG NEWS : शराब दुकान में 6.96 लाख की गड़बड़ी उजागर, प्रभारी आबकारी अधिकारी निलंबित - Balaji 36 News

CG NEWS : शराब दुकान में 6.96 लाख की गड़बड़ी उजागर, प्रभारी आबकारी अधिकारी निलंबित


महासमुंद : जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी को शासन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई शासकीय कार्य में अनियमितता, निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब विक्रय, स्टॉक में कमी, और बिक्री राशि में लाखों रुपये की गड़बड़ी पाए जाने के बाद की गई है।

औचक निरीक्षण में खुली पोल

यह कार्रवाई 29 मई को रायपुर मुख्यालय की उड़नदस्ता टीम द्वारा महासमुंद के घोड़ारी स्थित कम्पोजिट मदिरा दुकान में किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान विक्रेता को तय कीमत से अधिक पर शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

भौतिक सत्यापन में बड़ा स्टॉक घोटाला

दुकान के स्टॉक के भौतिक सत्यापन में अंग्रेजी और देशी दोनों मदिरा ब्रांड्स में काफी कमी पाई गई। जांच में सामने आया कि दुकान में कुल ₹6,96,000 की वित्तीय अनियमितता है, जिसमें बिक्री राशि में हेराफेरी भी शामिल है।

निलंबन के बाद मुख्यालय अटैचमेंट

इन गंभीर गड़बड़ियों के चलते प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें आबकारी आयुक्त कार्यालय, रायपुर में अटैच किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *