Weather Update : बस्तर में ठहरा मानसून, अगले 4 दिनों में 2-4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा - Balaji 36 News

Weather Update : बस्तर में ठहरा मानसून, अगले 4 दिनों में 2-4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा


रायपुर. छत्तीसगढ़ में कहीं बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी का मौसम है. तय समय से पहले मानसून ने एंट्री ले ली. कई हिस्सों में बारिश हुई और फिर अचानक मानसूनी गतिविधि कमजोर हो गई. अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और बादल गरजने की संभावना जताई है. इसके साथ ही प्रदेश में दिन के तापमान में वृद्धि के आसार बने हुए हैं.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान दिन में सबसे तापमान राजनांदगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

सिनोप्टिक सिस्टम

1) मॉनसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप और बालुरघाट से होकर गुज़र रही है।

2) उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और उससे सटे मराठवाड़ा और तेलंगाना पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है।

3) ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में स्थित है और समुद्र तल से 1.5  किमी ऊपर तक फैला हुआ है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 55 डिग्री पूर्व में स्थित है. आज प्रदेश में कल दिनांक 7 जून को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने के साथ गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है. उन्होंने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के पैटर्न में बदलाव होता है, जिसके कारण अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर है. अगले 4-5 दिनों तक यही स्थित बने रहने की संभावना है. ऐसे में तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने के आसार हैं.

राजधानी में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आकाश में आंशिक मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम 41°C और न्यूनतम तापमान और 28°C के आसपास रहने की संभावना है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *