Breaking : IFS अरूण प्रसाद ने दिया इस्तीफा, पर्यावरण संरक्षण मंडल के हैं सदस्य सचिव - Balaji 36 News

Breaking : IFS अरूण प्रसाद ने दिया इस्तीफा, पर्यावरण संरक्षण मंडल के हैं सदस्य सचिव


रायपुर। भारतीय वन सेवा के अफसर अरुण प्रसाद पी ने सेवा से त्यागपत्र दे दिया है पर अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है. इस्तीफा स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है. वर्तमान में अरूण प्रसाद राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव पद पर हैं।

तमिलनाडू मूल के IFS के वर्ष-06 बैच के अफसर अरूण प्रसाद मुख्य वन संरक्षक स्तर के अफसर हैं. बुधवार को उन्होंने राज्य सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे व्यक्तिगत कारणों का जिक्र किया है. विभाग प्रमुख ने कहा कि राज्य सरकार इस्तीफा स्वीकृति की अनुशंसा कर केन्द्र सरकार को भेजेगी. अभी इस्तीफा स्वीकृत नहीं हुआ है.

बता दें कि राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव अरुण प्रसाद लंबे समय तक सीएसआईडीसी के एमडी रहे हैं. वन विभाग में वो दंतेवाड़ा, और राजनांदगांव डीएफओ के पद पर काम कर चुके हैं. पिछली सरकार में वो सीएसआईडीसी के एमडी के साथ ही मंडी बोर्ड के एमडी भी थे. चर्चा है कि अरूण प्रसाद निजी कंपनी की तरफ रुख कर सकते हैं.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *