श्री गुरु सिंग सभा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सेक्टर-6 के प्रधान का चुनाव मंगलवार को गुरुद्वारा परिसर में हुआ - Balaji 36 News

श्री गुरु सिंग सभा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सेक्टर-6 के प्रधान का चुनाव मंगलवार को गुरुद्वारा परिसर में हुआ


श्री गुरु सिंग सभा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सेक्टर-6 के प्रधान का चुनाव मंगलवार को गुरुद्वारा परिसर में हुआ। इसमें सरदार गुरदेव सिंह गुरुद्वारा प्रधान चुने गए। वहीं उनकी कार्यकारिणी में शेष पदाधिकारी उनके साथ ही चुन लिए गए। चुनाच अधिकारी जसबीर सिंह चहल ने सिरोपाओ को बख्शीश देकर प्रधान पद की नियुक्ति दी। छग सिख पंचायत के महासचिव गुरनाम सिंह ने बताया कि प्रधान पद के दो दावेदारों सहित 13-13 पदों के लिए चुनाव कराया गया। गुरुद्वारा कमेटी के कुल 295 आजीवन सदस्यों में से 159 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें प्रधान पद के दावेदार गुरदेव सिंह को 95 मत मिले। वहीं दूसरे दावेदार गुरदखल सिंह फ्लोरा को 64 मत हासिल

हुए। इस तरह गुरदेव सिंह को 31 मत से विजयी घोषित किया गया।

चुनाव सिख पंचायत भिलाई-दुर्ग के सहयोग से कराया गया। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह छोटू, जसबीर सिंह चहल, गुरमीत सिंह गांधी, पलविंदर सिंह रंधावा, बल्देव सिंह, अरविंदर सिंह खुराना, सिकंदर सिंह, जसवीर सिंह मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *