आज सिरसा खुर्द के वार्ड क्रमांक 9 में नवीन आंगनबाड़ी का भव्य शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधायक राजमहंत श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी उपस्थित रहे। उनके करकमलों से नवीन आंगनबाड़ी भवन का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक प्रतिनिधि श्री प्रेमसागर चतुर्वेदी, दुर्ग जिला पंचायत सदस्य श्री जितेन्द्र यादव, परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा, जनपद सदस्य श्री संतोष निषाद एवं श्रीमती रजनी साहू, श्रीमती लक्ष्मी खुंभकार, ग्राम पंचायत सिरसा खुर्द की सरपंच श्रीमती भुवनेश्वरी कुर्रे, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री सच्चिन राजपूत एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती ममता साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र से क्षेत्र के बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं एवं पूर्व प्राथमिक शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी। यह भवन ग्राम के समग्र विकास एवं भावी पीढ़ियों के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
इस अवसर पर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला। सभी ने इस विकास कार्य के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।