CG BREAKING : सीएम बघेल ने 1 लाख 5 हजार से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को दिया बेरोजगारी भत्ता - Balaji 36 News

CG BREAKING : सीएम बघेल ने 1 लाख 5 हजार से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को दिया बेरोजगारी भत्ता


रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राशि अंतरित की गई। बेरोजगारी भत्ता कार्यक्रम में प्रदेश भर से युवा जुटे। बेरोजगारी भत्ते के 1 लाख 5 हजार 395 हितग्राहियों को ऑनलाइन राशि भेजी गयी। आज 32 करोड़ 38 लाख की राशि अंतरित की गई। वही योजना के तहत 1701 हितग्राहियों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बेरोजगारी भत्ते की अब तक कुल 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपये की राशि अंतरित की गई है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – पिछले कार्यक्रम में मैंने कहा था रोक हटते ही अखबार नौकरियों के विज्ञापन से भरे होंगे, आज हमने अपना वादा निभाया है। कई विभागों में लगातार वैकेंसी आ रही हैं।

बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथ मे रोजगार होगा

आपको बेरोजगारी भत्ते से सहायता मिल रही है लेकिन मुझे बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथ मे रोजगार होगा। सरकारी नौकरी के लिए हम लगातार वैकेंसी निकाल रहे हैं। इसके साथ ही आपको कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं ताकि आप अपना काम भी शुरू कर सकें ।
बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग भर है, जिसके माध्यम से आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *