छत्तीसगढ़ की लड़की मानव तस्करी की हुई शिकार, नौकरी दिलाने के बहाने यहां बेची गई नाबालिग, 1 साल बाद हुआ खुलासा….. - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ की लड़की मानव तस्करी की हुई शिकार, नौकरी दिलाने के बहाने यहां बेची गई नाबालिग, 1 साल बाद हुआ खुलासा…..


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से मानव तस्करी का मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की को नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाया गया और बेच दिया गया। यह सनसनीखेज खुलासा करीब 1 साल बाद हुआ जब पीड़िता ने रोते हुए अपने परिवार से संपर्क किया और गुहार लगाई, “मुझे बचा लो”।

परिजनों का आरोप है कि इस पूरे मामले में एक स्थानीय लड़की शामिल है, जिसने लड़की को अपने भरोसे में लेकर उसे बाहर नौकरी दिलाने का वादा किया और फिर उसे दिल्ली में बेच दिया। जब पीड़िता के परिजनों ने उससे संपर्क किया और पूरी जानकारी ली तो वे सीतापुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

1 साल बाद हुआ खुलासा, अब मांगी जा रही है मदद

नाबालिग पिछले एक साल से तस्करों के चंगुल में फंसी हुई थी। लेकिन जैसे ही उसे मौका मिला, उसने अपने परिवार से संपर्क किया और मदद मांगी। बेटी की आवाज सुनकर परिवार का दिल टूट गया। उन्होंने तुरंत स्थानीय थाने को मामले की जानकारी दी और आरोपी लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि पीड़िता को दिल्ली से उत्तराखंड भेजा गया है। सीतापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही एक टीम उत्तराखंड भेजी जा सकती है ताकि लड़की को सुरक्षित वापस लाया जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *