संविदा भर्ती आवेदनों की सूची वेबसाइट में अपलोड - Balaji 36 News

संविदा भर्ती आवेदनों की सूची वेबसाइट में अपलोड


दुर्ग, 30 मई 2025/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 38 पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी के अनुसार समस्त पदों की दावा आपत्ति निराकरण सूची, अमान्य आवेदनों की सूची एवं ई-मेल में प्राप्त निरंक आवेदनों की सूची दुर्ग जिले की विभागीय वेबसाइट www.durg.gov.in पर देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिये अभ्यर्थी वेबसाइट का निरंतर अवलोकन करते रहे।

ःः000ःः


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *