महंगा पड़ गया शादी में जाना, घर का टूटा ताला, चोरों ने दिनदहाड़े चोरी के घटना को दिए अंजाम - Balaji 36 News

महंगा पड़ गया शादी में जाना, घर का टूटा ताला, चोरों ने दिनदहाड़े चोरी के घटना को दिए अंजाम


जांजगीर चांम्पा: शादी समारोह में शामिल होने गए एक परिवार को शादी में शामिल होना इतना महंगा पड़ गया कि चोरों ने उनके घर में दिनदहाड़े चोरी के घटना को अंजाम दे डाला, आपको बता दे कि यह पूरा मामला अकलतरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम साजापाली का है, जहां गांव के ही रवि शंकर रत्नाकर अपने परिवार सहित बलौदा क्षेत्र के ग्राम हरदीविशाल शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे,

रवि शंकर रत्नाकर ने बताया कि आज सुबह लगभग 11 बजे पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दिए कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है ,आप के घर में आप लोग है कि नहीं ? जिसके बाद आनन फानन में रवि शंकर अपने परिवार सहित साजापाली पहुंचे, और देखे कि सच में घर का ताला टूटा हुआ है,और घर का सारा सामान बिखरा हुआ है,

और जिस औजार से ताला और आलमारी तोड़ा गया वह औजार भी घर में छोड़ चोर वहां से भाग खड़ा हुए,जिसकी सूचना सरपंच को दिया गया ,जिसके बाद सरपंच गजालाल रत्नाकर ने तत्काल अकलतरा थाना को चोरी की सूचना दिए ,सरपंच गजालाल रत्नाकर ने बताया कि थाने में पदस्थ एस आई खांडेकर ने उन्हें कहा कि आप थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराइए उसके बाद हम घटना स्थल पहुंच पाएंगे ,

वही जब मीडिया की टीम घटना स्थल पहुंचकर थाना प्रभारी को इसकी सूचना दिए तो उनके द्वारा तत्काल इस खबर को संज्ञान में लिया गया और टिम को गांव में भेजा गया,वही अब देखना होगा कि आखिर दिनदहाड़े खुलेआम चोरी करने वाले चोरों पर कब तक कार्यवाही हो पाएगा और कब तक लगातार घटने वाले चोरी पर अंकुश लग पाएगा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *