भाजपा ने 7 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ और आगजनी में रही भूमिका - Balaji 36 News

भाजपा ने 7 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ और आगजनी में रही भूमिका


रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने धमतरी के 7 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य निखिल साहू, नगरी मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष साहिलेन्द्र धेनुसेवक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील निर्मलकर शामिल है। इनके अलावा भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, संत कोठरी और रवेंद्र सिंह को भी निष्काषित किया गया है।

गौरतलब है कि, धमतरी में पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ और आगजनी का मामला प्रकाश में आया था। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट को लेकर पार्टी नेताओं के बीच जमकर विवाद हुआ था। पार्टी से निष्कासित किए नेताओं की इस विवाद में प्रमुख भूमिका रही है। इसी मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *