युगदृष्टा जवाहरलाल नेहरु जी की देन हैं की लौह नगरी भिलाई में इस्पात सयंत्र की स्थापना हुई और आज पूरा विश्व इस्पात नगरी भिलाई को मिनी भारत के नाम से जानते हैं: मुकेश चंद्राकर - Balaji 36 News

युगदृष्टा जवाहरलाल नेहरु जी की देन हैं की लौह नगरी भिलाई में इस्पात सयंत्र की स्थापना हुई और आज पूरा विश्व इस्पात नगरी भिलाई को मिनी भारत के नाम से जानते हैं: मुकेश चंद्राकर


भारत के प्रथम प्रधानमंत्री,पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 61 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

सर्व प्रथम जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के साथ उपस्थित कांग्रेसजनों ने नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किये तथा उनके पदचिन्हो व उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिए।

उपस्थितजनो को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा की युगदृष्टा जवाहरलाल नेहरु जी की देन हैं की लौह नगरी भिलाई में इस्पात सयंत्र की स्थापना हुई और आज पूरा विश्व इस्पात नगरी भिलाई को मिनी भारत के नाम से जानते हैं इस्पात नगरी भिलाई नेहरू जी का सपना था उन्होंने कहा की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना,राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु करना ही नेहरू जी का मुख्य उद्देश्य था। आधुनिक भारत के निर्माता एवं विश्व शांति के अग्रदूत के रूप में पं. जवाहरलाल नेहरु का नाम सदैव इतिहास में अमर रहेगा। उन्होंने कहा की नेहरू जी भारतीय राजनिति के मुख्य केंद्र बिंदु थे वे आधुनिक भारत के रचयिता थे,नेहरू जी नवीन भारत के अपने स्वप्न को साकार किये। नेहरू जी ने भारत देश को आर्थिक समाजिक और राजनितिक दृष्टि से उन्नत करने का महान कार्य किया जिसे ये देश कभी नहीं भूल सकता।
जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में ब्लाक क्रमांक 5 पंडित जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल सेक्टर 9,ब्लाक क्र 1 केम्प के द्वारा नेहरू चौक तथा सुपेला कोसा नगर ब्लाक के द्वारा नेहरू भवन सुपेला सहित भिलाई के सभी ब्लाकों में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प.जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई ।

श्रद्धांजलि सभा में भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर पूर्व राज्यमंत्री बीडी कुरैशी, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप ,पूर्व अंत्यावसाय उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी,निगम के एमआईसी मेंबर लालचंद वर्मा,चंद्रशेखर गंवई,केशव चौबे,भिलाई जिला अल्पसंख्य विभाग अध्यक्ष फारुख खान,जिला प्रवक्ता एमडी राजा सिद्दीकी,निरंजन बिसाई, संजीत चक्रवर्ती, सरसीज घोष, नरसिंग नाथ,इस्माईल खान ,अली हुसैन सिद्दीकी,प्रभारी अध्यक्ष मो रफीक, आनंद डोंगरे, राजेंद्र महिलांग, रविन्द्र सिंग ,हारून खान, सुनील चौधरी,अजय शिवबारिकर,संजीव ऑनलार्ड महेंद्र साहू,शिव कुमार साहू,बद्रीनाथ बघेल,वाशु पांडेय,अनिशा बघेल,पिंकी वर्मा,कीर्ति सिंह,सुमन सिन्हा, समरवीर सिंह ,हीरा शंकर साहू, वीणा देशलहरे,मो इसराइल खान,शमशेर सिद्दीकी विनोद यादव इंदिरा वर्मा,नीरा ज़ंघेल सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उपास्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *