https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर : जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसएसपी विजय अग्रवाल ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला कर उन्हें नई जगहों पर भेजा गया है।
जारी तबादला सूची के अनुसार, इस बदलाव में 2 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक, 5 प्रधान आरक्षक और 40 आरक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम विभागीय कार्यप्रणाली में नवीनता और संतुलन बनाए रखने की दृष्टि से उठाया गया है।

