मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ से छत्तीसगढ़ के पाँच रेल्वे स्टेशन का कायाकल्प हुआ है। यह पाँच रेल्वे स्टेशन देश के उन 103 पुनर्विकसित रेल्वे स्टेशन में शामिल हैं, जिनका लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया गया।

