रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर मुंगेली नेे लोरमी विकासखण्ड के ग्राम कलमीडीह, हल्का क्रमांक 03 की पटवारी मनीषा टण्डन एवं ग्राम धोबघट्टी, हल्का क्रमांक 14 के पटवारी कृष्णा कुलमित्र को निलंबित कर दिया है।
https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
कलेक्टर ने यह कार्रवाई समाधान शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा इन दोनों पटवारियों के विरुद्ध किसानों से दुर्व्यवहार, कार्य के बदले राशि लेने एवं मुख्यालय में अनुपस्थित रहने की शिकायत के परिणामस्वरूप की गई है।
निलंबित उक्त दोनों पटवारियों के हल्के प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु हल्का क्रमांक 08 की पटवारी सावित्री अंचल को ग्राम कलमीडीह तथा हल्का क्रमांक 15 के पटवारी चंद्रभान पात्रे को ग्राम धोबघट्टी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर कुमार ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।