बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA, फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी के आसार - Balaji 36 News

बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA, फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी के आसार


7th Pay Commission : मोदी सरकार जल्द केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। इस का एलान भविष्य में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद हो सकता है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कितनी हो सकती है डीए में बढ़ोतरी?

रिपोर्ट्स के आधार पर बात की जाए तो 3 प्रतिशत से लेकर 4 प्रतिशत की केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी हो सकती है। ये बढ़ोतरी एक जुलाई, 2023 से लागू हो सकती है.मौजूदा समय में 42 प्रतिशत का डीए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जा रहा है। अगर  डीए (DA) में बढ़ोतरी 3 प्रतिशत की होती है तो जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों को 45 प्रतिशत डीए मिलेगा और वहीं, 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर 46 प्रतिशत डीए कर्मचारियों को मिलेगा।

पिछली बार कब हुई थी बढ़ोतरी?

इस साल मार्च में केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला किया था। उस समय डीए (DA) और डीआर (DR) को 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 से 42 प्रतिशत कर दिया गया था। ये बढ़ोतरी एक जनवरी, 2023 से लागू हुई थी।48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 70 लाख पेंशनभोगियों को दिया जाता है। डीए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि डीआर पेंशनभोगियों को दिया जाता है.

Fitment Factor का इस्तेमाल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी को कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है। मौजूदा समय में फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। इसका मतलब है कि बेसिक सैलरी न्यूनतम वेतन का 2.57 गुना होगी। इसके 3.68 होने की बात कही जा रही है, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *