छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में जा घुसी बस, एक की मौत, 12 यात्री घायल… - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में जा घुसी बस, एक की मौत, 12 यात्री घायल…


रायपुर। CG Accident News : नांदघाट से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां एक बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में 1 यात्री की मौत हो गई है वहीँ 12 यात्री घायल हैं। हादसा बिलासपुर रायपुर नेशनल हाइवे मार्ग पर हुआ है।

हादसा इतना भयानक था कि, एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीँ करीबन 12 यात्री घायल हो गए हैं। 12 यात्रियों में महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही नादघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। सभी घायलों को सरगाव शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *