अंतिम छोर तक पानी संतुलित मात्रा में पहुंचाने हेतु नगर निगम भिलाई आयुक्त ने बिजली बंद करने विद्युत विभाग को लिखा पत्र - Balaji 36 News

अंतिम छोर तक पानी संतुलित मात्रा में पहुंचाने हेतु नगर निगम भिलाई आयुक्त ने बिजली बंद करने विद्युत विभाग को लिखा पत्र


प्रातः 06ः30 से 07ः30 तक विद्युत प्रवाह बंद करने के निर्देष
दुर्ग, 18 अप्रैल 2025- आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई ने भिलाई के फिल्टर प्लांट से निकलने वाले पानी अंतिम छोर तक पहुंचे इस हेतु मुख्य अभियंता, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र को पत्र लिखकर प्रातः 06ः30 बजे से 07ः30 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद करने के निर्देष दिये हैं।
आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा लेख किया गया है कि नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत नेहरु नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, कोहका-1, कुरुद, फरीद नगर, कोहका-2, वैशाली नगर, हाऊसिंग बोर्ड, मदर टेरेसा नगर, चन्द्रामौर्या, गौतम नगर, छावनी, खुर्सीपार एवं हुडको में स्थित जलागारों से जल प्रदाय किया जाता है। इन क्षेत्रों में जल वितरण के समय कतिपय लोगों द्वारा टुल्लु पंप के माध्यम से पानी का अतिरिक्त दोहन किया जाता है, जिससे कि अंतिम छोर तक पानी संतुलित मात्रा में नहीं पहुंच पाता है एवं जल प्रदाय के समय विद्युत प्रवाह बंद करने से अंतिम छोर तक जल प्रदाय सुचारु रुप से किया जा सकेगा।
निगम कार्यालय एवं जिला कार्यालय में लोगों द्वारा लगातार शिकायत प्राप्त हो रहे थे, जनसमस्या को देखते हुए जिलाधीश द्वारा अनुमोदन लेकर नगर निगम भिलाई आयुक्त ने जलप्रदाय के समय विद्युत प्रवाह बंद करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिये हैं। अतः पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी उक्त क्षेत्रों में प्रातः 06ः30 बजे से 07ः30 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रखे जायेंगे, जिससे ग्रीष्म ऋतु में जल का वितरण घर-घर संतुलित रुप से किया जा सके।
समाचार क्र- 16/2025


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *