https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
श्रीनगर। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सभी सांसदों को नये संसद भवन के निर्माण का स्वागत करना चाहिए। हालांकि, कांग्रेस के पूर्व नेता आजाद ने यह भी कहा कि नये संसद भवन के निर्माण का विचार सबसे पहले पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार के समय में रखा गया था, लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
आजाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नये संसद भवन का निर्माण अच्छी बात है। यह एक अच्छी संसद है। नरसिम्हा राव सरकार के दौरान भी ऐसा प्रस्ताव था, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका। अब जब इसका निर्माण हो गया है, तो सभी सांसदों को इसका स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है।