लोहरसी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बाबा साहेब की जयंती








वरिष्ठ भाजपाइयों का सम्मान
भाजपा अमलेश्वर मंडल के निर्देशानुसार दिनांक 14 अप्रैल दिन सोमवार को संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बूथ 93 लोहरसी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा चंद्राकर ने कहा कि डॉ बीआर अंबेडकर वो शख्स हैं जिन्होंने भारत को उसका संविधान दिया, बाबा साहेव को संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। उन्होंने न सिर्फ संविधान निर्माण में सबसे अहम रोल अदा किया बल्कि समाज में दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। बाबासाहेब ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया। उन्होंने भारतीय समाज में समानता लाने के काफी प्रयास किए। उन्होंने दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। अंबेडकर ने जीवन भर छुआछूत, जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और कहा – ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।’ इस अवसर पर उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष ने भाजपा के इतिहास की जानकारी दी और कहा कि भारत की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है आज पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस है और चार दशकों में पार्टी ने लोकसभा में 2 सीटों से 303 सीटों का लंबा सफर तय किया है। अटल-आडवाणी की जोड़ी से मोदी-शाह की जोड़ी तक पार्टी ने हर दशक में नई उपलब्धि हासिल की। आज भाजपा के 13 करोड़ सदस्य है। कार्यक्रम में ग्राम के 13 वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से राकेश साहू सरपंच, गणेश चंद्राकर अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति तर्रा, कमल चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, नरेंद्र चंद्राकर, अखिल चंद्राकर बूथ अध्यक्ष, रेखराम चंद्राकर अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शाला लोहरसी,भारत साहू, होरीलाल कुर्रे, चैनलाल कुर्रे, धनुष कुर्रे, पतिराम निर्मलकर, संतोष साहू, कि कोमल चंद्राकर, नारायण ठाकुर, उदयराम ठाकुर, लोकेश चंद्राकर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।