https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक गर्मी से हल्की राहत मिलने वाली है, बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र, साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के चलते प्रदेश में आज फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर तेज आंधी तूफान और हल्की बारिश की संभावना है. वहीं राजधानी रायपुर में आज अधिकतम 42°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने की संभावना है.
5 जिलों में अलर्ट
प्रदेश के 5 जिलों में अगले तीन घंटों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश के लिए मौसम विभाग ने आज सुबह अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.