‘‘नागपुर एवं हावड़ा के मध्य एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा‘‘ - Balaji 36 News

‘‘नागपुर एवं हावड़ा के मध्य एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा‘‘


‘हावड़ा की तरफ आने एवं जाने के लिए मिलेगी अधिक आरक्षित बर्थ की सुविधा‘‘

रायपुर- 24 मार्च, 2025

नागपुर एवं हावड़ा के मध्य रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक स्पेशल गाड़ी 01201/ 01202 नागपुर-हावड़ा-नागपुर स्पेशल ट्रेन एक फेरे के लिये चलाई जायेगी । यह स्पेशल ट्रेन नागपुर से दिनांक 25 मार्च, 2025 को 01201 नंम्बर के साथ तथा हावड़ा से दिनांक 28 मार्च, 2025 को 01202 नम्बर के साथ चलेगी । इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 04 सामान्य, 16 स्लीपर सहित कुल 22 कोच रहेगी । 👇🏻


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *