CG ACCIDENT : तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, तीनं लोगों की मौके पर मौत - Balaji 36 News

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, तीनं लोगों की मौके पर मौत


बलरामपुर :-  प्रदेश में आए दिन हो रहे सड़क हादसों ने लोगों के भीतर डर का माहौल बना दिया है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले से भी एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। यहां पर एक तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चिरई घाट की है। फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र इलाके में एक तेज रफ़्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *