मिनरल वाटर पैकेजिंग फैक्ट्री में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की छापेमारी, सैंपल की होगी जांच - Balaji 36 News

मिनरल वाटर पैकेजिंग फैक्ट्री में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की छापेमारी, सैंपल की होगी जांच


बलौदाबाजार। मिनरल वाटर के बढ़ते जा रहे उपयोग के बीच प्रदेश के अधिकांश शहरों में मिनरल वाटर पैकेजिंग संयंत्र खुल गए हैं। खास कर गर्मी के मौसम में इसकी मांग बढ़ जाती है। इस दौरान बिना उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट वाले पानी की बिक्री की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भाटापारा और सिमगा में स्थित मिनरल वाटर पैकेजिंग संयंत्रों पर छापा मारा और वहां की उत्पादन प्रक्रिया की जांच की।

निरीक्षण के दौरान सिमगा के जायना एग्रो संयंत्र से ‘ZealUp’ पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर और ‘Zeal अप jeera फीज’ कार्बोनेटेड बेवरेज के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इन नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा और वहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *