https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर। एसीएस सुब्रत साहू को सीएस का प्रभार सौंपा गया है। दरअसल सीएस अमिताभ जैन गुरुवार से पखवाड़ेभर के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं। जानकारी आ रही है कि जैन अपनी पुत्री की शादी के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं।सीएस जैन की पुत्री आदिति की शादी 5 जून को रायपुर में होनी हैं। उनके होने वाले दामाद कमल किशोर यूपी कैडर के आईएएस हैं। बता दें कि कमल किशोर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। बताया गया कि आदिति सीएस की छोटी पुत्री है।
आईएएस अमिताभ जैन की बड़ी पुत्री आईआरएस में है। यहां ललित महल में आदिति, कमल किशोर के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले हैं। अमिताभ जैन की स्कूली शिक्षा दल्लीराजहरा में हुई है। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद ज्यादातर समय छत्तीसगढ़ में ही रहे हैं।