CG – बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कार का तोड़ा शीशा, दिनदहाड़े लाखों रुपए लेकर हुए फरार….. - Balaji 36 News

CG – बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कार का तोड़ा शीशा, दिनदहाड़े लाखों रुपए लेकर हुए फरार…..


कोरबा। जिले से हर दिन छोटी-बड़ी आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी हत्या, कभी चोरी तो कभी अन्य अपराधों के चलते शहर के लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला उठाईगिरी का सामने आया है। जहां बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर 1.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

यह पूरा मामला मानिकपुर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, तुलसी नगर निवासी पीडीएस ट्रांसपोर्टर शैलेंद्र शर्मा बुधवार को टीपी नगर स्थित आईडीबीआई बैंक से 2 लाख रुपये निकाला था। निहारिका स्थित परिसर में उसने एक व्यवसायी को 50,000 रुपये दिए, जबकि 1.5 लाख रुपये अपनी कार की ग्लव बॉक्स में रखा हुआ था। वहीं आज जैसे ही वह मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश युवक आए और पीडीएस ट्रांसपोर्टर के कार का शीशा दिया उसके बाद आरोपी डेढ़ लाख रुपये नगदी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन, मानिकपुर और सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *