सेक्स सीडी कांड मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल सीबीआई कोर्ट में हुए पेश, जानें पूरा मामला - Balaji 36 News

सेक्स सीडी कांड मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल सीबीआई कोर्ट में हुए पेश, जानें पूरा मामला


रायपुर। सेक्स सीडी कांड में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में पहुंचे हैं। 203 नंबर जज भूपेश कुमार बसंत की कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। इस मामले में आरोपी भूपेश बघेल के अलावे विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका समेत 7 लोग कोर्ट में मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक 164 के तहत सभी का बयान दर्ज कराया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड की 7 साल बाद रायपुर कोर्ट में सुनवाई हो रही है। आज मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका समेत अन्य आरोपियों की कोर्ट में पेशी है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील अपनी बात रखेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *