LPG Gas Cylinder Price Hike: मार्च महीने के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। जो राहत बजट के दिन मिली थी, वो अब वापस ले ली गई है। शनिवार, 1 मार्च 2025 को सरकारी तेल कंपनियों ने ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹1,803 का मिलेगा, जो फरवरी में ₹1,797 था। कोलकाता में इसका दाम अब ₹1,913 हो गया है, जो पहले ₹1,907 था। मुंबई में ये सिलेंडर अब ₹1,755.50 का मिलेगा, जबकी फरवरी में इसका रेट ₹1,749.50 था। चेन्नई में भी रेट बढ़कर1,918 हो गया है।






हालाँकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।