CG – महिला आरक्षक गिरफ्तार, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला….. - Balaji 36 News

CG – महिला आरक्षक गिरफ्तार, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..


रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक और महिला आरक्षक को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक के 8 पुलिसकर्मी, 5 टेकनीशियन, 2 महिला अभ्यार्थी समेत 16 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

थाना जामुल में पदस्थ गिरफ्तार लेडी कांस्टेबल का नाम काजल भारद्वाज पति राकेश भारद्वाज 26 वर्ष है। पुलिस ने जांच के दौरान सबूत मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

जानिए मामला

दरअसल, राजनांदगांव संभाग स्तर की पुलिस भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई। भर्ती प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर बाहर से टेकनिकल टीम पहुंची थी, जिनके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक डीवाइज लगाकर टेकनिकल कार्य किया जा रहा था। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग इवेंट के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम की ड्यूटी भी लगाई गई थी। एएसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा बूथ की चैकिंग की गई थी। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने आनन-फानन में थाने में अपराध दर्ज कराई। लालबाग थाने में अपराध क्रमांक 568/24 धारा 318 4, 338, 336 3, 340 2, बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

इधर, गड़बड़ी मामले में 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। जाँच के दौरान 20 दिसंबर को आरक्षक अनिल रत्नाकर को पूछाताछ के लिए राजनांदगांव पुलिस ने बुलाया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। आज सुबह उसकी लाश एक पेड पर फंदे से झुलती मिली। मृतक अनिल रत्नाकर खैरागढ़ जिले के जालबांधा थाने में पदस्थ थे और महासमुंद जिले के सराईपाली के निवासी थे। अनिल रत्नाकर ने 2021 में पुलिस की ड्यूटी ज्वाइन की थी।

इस मामले में पूर्व में 8 पुलिसकर्मी, 5 टेकनीशियन टीम, 2 महिला अभ्यार्थी सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की विवेचना जारी है अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *