हंगामा करते हुए कांग्रेस विधायक सदन के गर्भगृह में घुसे, कांग्रेस के 29 विधायक निलंबित - Balaji 36 News

हंगामा करते हुए कांग्रेस विधायक सदन के गर्भगृह में घुसे, कांग्रेस के 29 विधायक निलंबित


रायपुर : कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के यहां पुलिस भेजे जाने को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा लगातार जारी रहा। हंगामा करते हुए कांग्रेसी विधायक सदन के गर्भगृह में घुस गए जिसके बाद गर्भगृह में मौजूद 29 कांग्रेस विधायक सदन की कार्यवाही से निलंबित हो गए।
कांग्रेसी विधायक निलंबन के बाद सदन से बाहर चले गए और निलंबन समाप्त किए जाने के बावजूद प्रश्नकाल में भाग नहीं लिया। कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और नारेवाजी की।
गौरतलब हो कि बीती रात दंतेवाड़ा पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के यहां दस्तक दी थी। पुलिस को सूचना मिली थी दंतेवाड़ा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम जिसके खिलाफ दंतेवाड़ा में FIR दर्ज है वो दीपक बैज के बंगले में छुपे हुए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *