Aircraft Crashed: सूडान में सैन्य विमान हुआ क्रैश, 46 की मौत, मची चीख-पुकार - Balaji 36 News

Aircraft Crashed: सूडान में सैन्य विमान हुआ क्रैश, 46 की मौत, मची चीख-पुकार


Military Aircraft Crashed: सूडान का सैन्य विमान ओमडुरमैन शहर में दुर्घटनाग्रस्त होने से हादसे में अबतक 46 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है. वही की लोग घायल हुए है. सेना और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार (26 फरवरी) को इस घटना के बारे में जानकारी दी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में कई सैन्यकर्मी और नागरिक मारे गए.  सूडानी आर्मी ने बताया कि सेना का एंटोनोव विमान मंगलवार (24 फरवरी) को वाडी सैयदना एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

पहले सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि हादसे में मारे गए लोगों के शवों को ओमडुरमैन के नाउ अस्पताल भेजा गया है. इसके साथ ही पांच नागरिक घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *