BREAKING : एंटी करप्शन ब्यूरो ने की बड़ी कार्रवाई, महिला इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप…!! - Balaji 36 News

BREAKING : एंटी करप्शन ब्यूरो ने की बड़ी कार्रवाई, महिला इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप…!!


घूसखोरों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 8000 रुपये घूस लेते हुए एसीबी ने नापतौल विभाग में महिला इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। महिला अधिकारी का नाम ओलिभा किस्पोट्टा है। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप संचालक से घूस लेने के दौरान ACB की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप में नापतौल के गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इस मामले में नापतौल विभाग ने कार्रवाई की थी। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप संचालक से 18000 की की मांग की गयी थी। जिसमें महिला इंस्पेक्टर पहले ही 10000 रुपये ले चुकी थी।

आज 8000 लेते हुए एसीबी ने महिला इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *