CG : फिर उजागर हुई बाल संप्रेक्षण गृह की अव्यवस्था, तीन नाबालिग फरार...तलाश में जुटी पुलिस - Balaji 36 News

CG : फिर उजागर हुई बाल संप्रेक्षण गृह की अव्यवस्था, तीन नाबालिग फरार…तलाश में जुटी पुलिस


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से तीन नाबालिग फरार हो गए। तीनों सूरजपुर और अंबिकापुर के बताए जा रहे हैं। गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज हुई जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

वहीं 1 फरवरी 2025 को राजधानी रायपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 7 अपचारी बालक फरार हुए थे। बाद में पुलिस ने एक को पकड़ लिया था। फरार होने वाले अपचारी बालकों पर हत्या और बलात्कार का केस दर्ज है। एक माह पहले भी यहां से 6 अपचारी बालक फरार हो गए थे।

संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही 

उल्लेखनीय है कि, इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी प्रदेश के बाल संप्रेक्षण गृहों में सुरक्षा का अभाव है। प्रशासन का ध्यान इस तरफ नहीं है। इसी का फायदा उठाकर अपचारी बालक लगातार फरार हो रहे हैं जो आगे चलकर बड़ी मुसीबत का सबब बन सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *