https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 24 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह उनकी सरकार का दूसरा बजट सत्र होगा, जिसमें सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमारी सरकार बनने के बाद किस तरह विकास कार्य हुए हैं, यह पूरा देश जानता है।”
इसके साथ ही, सीएम साय ने अपने जशपुर दौरे के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज के तीसरे चरण का मतदान हो रहा है, और वह अपने परिवार के साथ मतदान करेंगे। इसके बाद वह स्व. दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय आज अपने गृहग्राम बगिया में पंचायत चुनाव के लिए मतदान करेंगे।