CG- कांग्रेस नेता समेत 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज, इस गलती पर हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला….. - Balaji 36 News

CG- कांग्रेस नेता समेत 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज, इस गलती पर हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..


रायपुर। सड़क पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर बर्थडे सेलिब्रेशन करने वाले कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर केक काटने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत अन्य नेता रायपुर के सुंदर नगर चौके के पास बीच सड़क पर बर्थडे मना रहे थे। इस दौरान सड़क जाम कर आतिशबाजी और केक काटने पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

मामले में सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन ने बताया कि सड़क पर जन्मदिन मना रहे लोगों के खिलाफ मुख्य मार्ग को बाधित करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *