CG Politics : दीपक बैज की होगी छुट्टी, ये हो सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष…. - Balaji 36 News

CG Politics : दीपक बैज की होगी छुट्टी, ये हो सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष….


रायपुर। निकाय चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस संगठन में उच्च स्तर पर बदलाव की चर्चा और तेज हो गई। खबर है कि दीपक बैज की छुट्टी होने वाली है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने बैज को बदलने का निर्णय ले लिया है।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए ज्यादातर जगहों से एक नाम चर्चा में है ‘टीएस सिंहदेव’। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय नेता सिंहदेव के नाम पर सहमत हैं।

वैसे इस सहमति को आधार तब से और मिला है, जब से महंत ने यह बयान दिया है कि अगला विधानसभा चुनाव सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। महंत के इस बयान को मौजूदा परिस्थिति के हिसाब से सच माना जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कहीं से भी कोई पुख्ता रिपोर्ट नहीं है। फिर भी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की ओर से यह कहा जा रहा है कि बैज की छुट्टी तय है और सिंहदेव ही नए अध्यक्ष होंगे। कुछ कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया है कि देर शाम तक ऐलान भी हो सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *