BIG BREAKING : मिर्जापुर हाइवे पर बस और बोलेरों में भीषण टक्कर, छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत - Balaji 36 News

BIG BREAKING : मिर्जापुर हाइवे पर बस और बोलेरों में भीषण टक्कर, छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत


कोरबा :- यूपी के प्रयागराज में बोलेरो और बस में टक्कर से कोरबा के रहने वाले 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं 19 लोग घायल हुए हैं. यह घटना प्रयागराज के मिर्जापुर हाईवे पर मिर्जापुर इलाके में देर रात घटी. सभी मृतक बोलेरो में सवार थे. इस हादसे के बाद कोरबा इलाके में शोक की लहर है.

जानकारी के मुताबिक, कोरबा से 10 लोग सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ गए थे. इस दौरान बोलेरो और बस में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में बोलेरो सवार 10 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं बस पर सवार 19 लोग घायल हुए हैं. बस प्रयागराज से मध्यप्रदेश जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया.

इस हादसे में किसी का हाथ टूटा तो किसी का सर फट गया है. घटना के बाद कोरबा इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *