https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
बलौदाबाजार । पत्नी के लिए चुनाव प्रचार करना पति को महंगा पड़ गया। पति को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल चंद्रमौली गंधर्व बलौदाबाजार के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पत्नी क़ा चुनाव प्रचार कर रहे थे।
अब उन्हें पर व्यवस्थापक पद से बर्खास्त कर दिया गया।आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन के कारण ग्रामीण सेवा सहकरी समिति के व्यवस्थापक क़ो पद से उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।
ग्रामीण सेवा सहकरी समिति मर्यादित लवन में व्यवस्थापक के पद पर पदस्थ चन्द्रमौली गन्धर्व के द्वारा नगर पंचायत लवन में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी अपनी पत्नी डालेश्वरी गन्धर्व के चुनाव प्रचार में सलंग्न पाया गया था।