Breaking : मुख्यमंत्री का बस्तर दौरा, रोड शो के जरिए भाजपा के लिए समर्थन की अपील - Balaji 36 News

Breaking : मुख्यमंत्री का बस्तर दौरा, रोड शो के जरिए भाजपा के लिए समर्थन की अपील


जगदलपुर : बस्तर जिले में नगर निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में जनता का समर्थन जुटाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचने के बाद नगर में भव्य रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और आमजन शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने अपील की कि आगामी नगर निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताकर विकास की गति को बनाए रखें। भाजपा के इस चुनावी अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *