मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उज़्बेकिस्तान में आयोजित विश्व पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर भारत और छत्तीसगढ़ के मान को बढ़ाने वाले पैरा एथलीट श्रीमंत झा को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह सफलता हासिल करने हेतु उनके मजबूत हौसले की सराहना की। साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

