दीपक बैज ने बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर कसा तंज, बोले- पहले अपने पुराने वादे पूरे कर लें, फिर नए वादों पर जाएं - Balaji 36 News

दीपक बैज ने बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर कसा तंज, बोले- पहले अपने पुराने वादे पूरे कर लें, फिर नए वादों पर जाएं


रायपुर : बीजेपी के छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 के घोषणा पत्र को लेकर अरुण साव के बयान कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि पहले बताएं कि अभी तक कितने वादे किए हैं, और कितने पूरे किए हैं? पहले अपने पुराने वादे पूरे कर लें, फिर नए वादों पर जाएं.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा में बागी होकर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. इसके साथ उन्होंने कहा कि अधिकृत प्रत्याशी होने के बावजूद नाम वापस लेने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है. वहीं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रचार में तेजी आने की बात कहते हुए कहा कि शानदार जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. एक साल में सरकार ने कुछ काम नहीं किया है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रचार के प्रचार अभियान की कमान संभालने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगरी निकाय क्षेत्रों में क्या किया, यह जनता को बताएं. एक साल में सरकार ने कुछ भी नहीं किया. जनता के बीच झूठे वादे करके आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *