HMPV virus: छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस की दस्तक, 3 साल का बच्चा संक्रमित - Balaji 36 News

HMPV virus: छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस की दस्तक, 3 साल का बच्चा संक्रमित


कोरबा : छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस का पहला मामला सामने आया है। कोरबा में 3 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटि आई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राहत की बात यह है कि बच्चा स्वस्थ है और डॉक्टरों की सख्त निगरानी में रखा गया है। इससे पहले कर्नाटक और गुजरात में इस वायरस के मामले मिल चुके हैं, हालांकि अब तक किसी की मौत की खबर नहीं आई है।

सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत थी..
बिलासपुर के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया कि पड़ोसी जिले कोरबा के निवासी एक व्यक्ति के तीन वर्षीय पुत्र को सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसे 27 जनवरी को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया।

उन्होंने बताया कि बालक के ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस से संक्रमित होने की आशंका से जांच के लिए उसका नमूना रायपुर के एम्स में भेजा गया था। एम्स से प्राप्त रिपोर्ट में बच्चे को एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया है। संक्रमित बच्चे को अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों से अलग कर आईसीयू में रखा गया है, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *