CG – नगरीय निकाय चुनाव में तंत्र-मंत्र का सहारा, प्रत्याशी के घर के बाहर पड़े मिले 2 पुतले, नीबू, सिंदूर सहित ये सामान, फिर जो हुआ….. - Balaji 36 News

CG – नगरीय निकाय चुनाव में तंत्र-मंत्र का सहारा, प्रत्याशी के घर के बाहर पड़े मिले 2 पुतले, नीबू, सिंदूर सहित ये सामान, फिर जो हुआ…..


पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला पेंड्रा नगर पालिका परिषद का है, जहां शीतल शुक्ला नामक प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा के उम्मीदवार हैं। जहां प्रत्याशी के घर के बाहर किसी ने टोना- टोटका की सामग्री बिखेर दी। प्रत्याशी शीतल शुक्ला ने बताया कि, सुबह जब वे सोकर उठे तो दे कि, किसी ने घर के अंदर दरवाजे में टोना- टोटका के लिए 2 पुतले, नीबू, सिंदूर, चावल, मखाना आदि रख कर गए थे।

वहीं इस प्रकार के कृत्य को प्रत्याशी शीतल शुक्ला ने मानसिक प्रताड़ना और मनोबल गिराने के लिए विरोधियों की चाल बताया है। उन्होंने कहा कि, इस प्रकार टोना-टोटका कर हमें नर्वस नहीं कर सकते। हम पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश फरमानिया और अपनी जीत के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *