Aaj Ka Rashifal 29 January 2025 : आज मौनी अमावस्या के दिन 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? जानें राशिफल और उपाय - Balaji 36 News

Aaj Ka Rashifal 29 January 2025 : आज मौनी अमावस्या के दिन 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? जानें राशिफल और उपाय


Aaj Ka Rashifal 29 January 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार 29 जनवरी 2025 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी मौनी अमावस्या का व्रत और दिन बुधवार है। इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, शिववास और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। राहुकाल का समय दोपहर 12: बजकर 34 मिनट से दोपहर 01 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 29 जनवरी बुधवार का राशिफल और उपाय बताया है। आइए जानते हैं आपका आज का दिन कैसा रहेगा? और कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे।

मेष राशि

सुखद समाचार प्राप्त होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

धर्म कर्म की दिशा में अग्रसर होंगे। संपत्ति के मामलों में प्रयास सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहु प्रतिक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

मिथुन राशि

मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। पारिवारिक समस्या रहेगी। लोगों से बातचीत में संयम रखें। मन परेशान हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में अफसर से सद्भाव बना रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा।रिश्तो में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है धन प्राप्ति के संकेत है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

वाहन चलाते समय सचेत रहें। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। धैर्यशीलता बनाए रखें। आशा निराशा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रह सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

मांगलिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जला दें।

मीन राशि

मन चंचल रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रह सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *